
ट्रक से टक्कर के बाद SUV हाइवे की रेलिंग से टकराई, दो लोगों की मौके पर मौत
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दरअसल एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर ट्रक से हो गई और उसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे की रेलिंग से टकरा गई. हादसे में मौके पर ही गाड़ी में सवार दोनों लोगों की जान चली गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को वहां से हटाया.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दरअसल नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक एसयूवी पहले ट्रक से टकराई और फिर हाइवे के रेलिंग से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई.
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई. उन्होंने कहा कि एसयूवी में सवार दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इसी तरह की एक दुर्घटना में रविवार रात जिले के संभाजीनगर राजमार्ग पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे.
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 11 बजे किनगांवराजा गांव के पास एक ट्रक और टिप्पर के बीच हुई थी. उन्होंने बताया कि टिप्पर के चालक की मौत हो गई, जबकि आरोपी ट्रक चालक घायल हो गया जिसका जालना में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले 30 अप्रैल को महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सरकारी बस की ट्रक से टक्कर हो गई थी. इस हादसे में एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 34 लोग घायल हो गए थे. घायलों में से 9 लोगों की हालत गंभीर थी.
इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी. इस बस में करीब 45 यात्री सवार थे. पुलिस के मुताबिक,हादसे की शिकार हुई बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की थी. दुर्घटना सुबह करीब 9.45 बजे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के चंदवाड शहर के पास अहेर बस्ती के पास हुई थी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







