
'ट्रंप पर चल रहे केस पर हमारी भी नजर है...' इस बार अमेरिका को उसी की भाषा में भारत ने दिया जवाब
AajTak
भारत ने अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्रंप को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम इस मामले में नजर बनाए रखे हुए हैं. हाल ही में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर अमेरिका ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया था.
अमेरिका भारत समेत दुनिया के कई देशों के अंदरूनी मामलों में बयानबाजी करता रहता है. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया आई थी, लेकिन इस बार भारत ने अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया है. दरअसल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जा रहा है, इसको लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप पर चल रहे केस पर हमारी भी नजर है.
विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो ट्रंप के इस आपराधिक मामले पर नजर रखे हुए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने ट्रंप के इस कानूनी मामले पर गौर किया है. इससे जुड़े घटनाक्रमों पर हमारी नजर है. यह मामला पूरी तरह से अमेरिकी अदालत के अधीन है और अमेरिकी कानून के अनुरूप इस पर आगे कार्यवाही होगी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पोर्न स्टार को सीक्रेट तौर पर पेमेंट देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वह अमेरिका के पहले पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन पर आपराधिक मामला चलाया जा रहा है. ट्रंप पर आरोप है कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख 30 हजार डॉलर की सीक्रेट पेमेंट किया. मैनहट्टन कोर्ट में ट्रंप पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने 2016 राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पोर्न स्टार को पैसे देकर चुनाव नियमों का उल्लंघन किया.
ऐसा पहली बार नहीं जब भारत की ओर से अमेरिका या यूरोप को करारा जवाब मिला है. इससे पहले जब अमेरिका और जर्मनी की ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर प्रतिक्रिया आई थी तो भी भारत की ओर से उन्हें जवाब दिया गया.
राहुल गांधी को लेकर अमेरिका ने क्या कहा था?
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने को लेकर अमेरिका की ओर से कहा गया था कि भारतीय अदालतों में चल रहे राहुल गांधी के मामलों पर हमारी नजर है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा था, "कानून और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है. भारतीय अदालतों में चल रहे राहुल गांधी के मामलों पर हमारी नजर है."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








