
ट्रंप ने 100 से ज्यादा देशों पर थोपा टैरिफ, US प्रेसिडेंट की इस रणनीति से कितने खुश हैं अमरीकी? सर्वे ने चौंकाया
ABP News
सर्वे में सामने आया है कि तीन में से दो अमेरिकी ट्रंप के महंगाई से निपटने के तौर तरीकों से नाराज हैं. इसके अलावा इम्पोर्टेड सामानों पर टैरिफ को लेकर लिए जा रहे फैसले पर 10 में से 6 लोग नाराज नजर आए.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही नागरिकों के बीच फैसलों के चलते घिरते नजर आ रहे हैं. हाल ही में हुए सर्वे में पता चला है कि अमेरिकी नागरिक ट्रंप के फैसलों से नाखुश हैं. वो ट्रंप के नेतृत्व को लेकर और देश चलाने के तौर तरीकों से नाराज हैं. इनमें मुख्य मुद्दे रोजगार, बाजार में उत्पादों की बढ़ती कीमतों, नौकरियों और दूसरे देशों के साथ रिश्ते शामिल हैं.
अमेरिका में यह सर्वे एबीसी न्यूज, वॉशिंगटन पोस्ट और इप्सोस पोल ने मिलकर किया है. हालांकि ये सर्वे सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर दिए गए फैसले से तुरंत पहले ही किया गया था.
सर्वे में क्या आए नतीजे?
इसमें सामने आया है कि तीन में से दो अमेरिकी ट्रंप के महंगाई से निपटने के तौर तरीकों से नाराज हैं. इसके अलावा इम्पोर्टेड सामानों पर टैरिफ को लेकर लिए जा रहे फैसले पर 10 में से 6 लोग नाराज नजर आए. इसके अलावा 58% इमीग्रेशन के मुद्दे को निपटने के तौर तरीकों से नाराज दिखे हैं. साथ ही 57% का कहना है कि आर्थिक मुद्दों को और बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












