
ट्रंप ने मादुरो को उठवाया... सोशल मीडिया पर इंदिरा, राव और अटल का शुक्रिया क्यों जता रहे हैं लोग!
AajTak
वेनेजुएला में राष्ट्रपति मादुरो को उनकी पत्नी के समेत राष्ट्रपति भवन से उठा ले जाना दुनिया की भू-राजनीति में हलचल मचा देने वाली घटना है. ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला. इस घटना के बाद भारत में सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है और भारत में लोग इंदिरा गांधी, नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर रहे हैं.
वेनेजुएला में हुए घटनाक्रम से दुनिया हैरान है. ऐसे घटनाक्रम दुनिया में कम ही हैं जहां किसी देश मौजूदा राष्ट्रपति को सोते हुए उनके घर से पत्नी समेत उठा लिया गया हो. भारत में सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम को लेकर जबर्दस्त प्रतिक्रिया आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अगर वेनेजुएला के पास परमाणु हथियार होता तो अमेरिका ऐसा करने की जुर्रत नहीं करता.
सोशल मीडिया पर चर्चा के दौरान लोगों ने यह भी कहा है कि भारत के लोगों को हमें अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रगुजार होना चाहिए जिन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया. न्यूक्लियर हथियारों की शक्ति के दम पर भारत की संप्रभुता सुरक्षित है.
एक यूजर ने कहा कि इंदिरा गांधी को स्माइलिंग बुद्धा के लिए धन्यवाद, नहीं तो बुद्ध का देश भी वेनेजुएला की तरह अपमानित हो रहा होता.
बता दें कि स्माइलिंग बुद्धा भारत का पहला सफल परमाणु परीक्षण था. 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान में इंदिरा गांधी की सरकार ने भारत का पहला परमाणु परीक्षण किया था. . बुद्ध पूर्णिमा के दिन परीक्षण होने से इसका कूटनाम "स्माइलिंग बुद्धा" पड़ा, जो शांतिपूर्ण उद्देश्यों का प्रतीक था.
Thank You Indira Gandhi for Smiling buddha else budh ka desh would've been getting humiliated like venezuela too. pic.twitter.com/Z8NrYJfQsx

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









