
'ट्रंप टैरिफ' के बाद भारत ने ठुकराया F-35 जेट खरीदने का ऑफर? आया विदेश मंत्रालय का जवाब
AajTak
ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया है, हालांकि, इस संबंध में व्यापार वार्ता जारी है. इस बीच खबरें आ रही थीं कि भारत ने यूएस से F-35 जेट्स खरीदने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में विदेश मंत्रालय का जवाब आया है.
टैरिफ को लेकर अमेरिका से तनातनी के बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि अमेरिका ने भारत को F-35 जेट खरीदने का ऑफर दिया था लेकिन अब भारत ने जेट्स खरीदने से इनकार कर दिया है. इस खबर पर विदेश मंत्रालय की टिप्पणी सामने आई है. लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि इस मुद्दे पर अमेरिका से अभी तक कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है.
दरअसल, विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या अमेरिका ने भारत को F-35 जेट खरीदने का ऑफर दिया है? ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने अमेरिका के इस ऑफर को ठुकरा दिया है. जबाव में विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में लिखित रूप से कहा, 'इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक वार्ता नहीं हुई है.'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी है और हाल के समय में इसमें और मजबूती आई है. ये साझेदारी आगे भी चलती रहेगी. अमेरिका के साथ मिलकर हमने 21वीं सदी के इंडिया-यूएस कॉम्पैक्ट पार्टनरशिप बनाई है जो संबंधों को और आगे ले जाएगी. जहां तब F-35 का सवाल है, इस संबंध में संबंधित मंत्रालय सही जवाब दे पाएगा.'
रणधीर जायसवाल ने ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिका के प्रतिबंधों के संबंध में एक सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'हमने प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है और हम इस पर विचार कर रहे हैं.'
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है और इसी बीच अन्य देशों की तरह भारत पर भी ट्रंप ने टैरिफ (25%) लगा दिया है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










