
ट्रंप को लेकर हुई ऐसी तीखी बहस... बाप ने बेटी का गोली मारकर कत्ल कर दिया
AajTak
टेक्सास में एक पिता ने राष्ट्रपति ट्रम्प के बारे में तीखी बहस होने के बाद अपनी ही बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी अपने पिता के रूढ़िवादी विचारों से चिढ़ी रहती थी. बेटी के तर्क से गुस्से में आकर, शराब के नशे में बाप ने गोली चला दी.
टेक्सास में एक पिता ने राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में तीखी बहस के बाद अपनी बेटी को गोली मार दी. हालांकि, जांच में इसे गैर-इरादतन माना गया और उस पर हत्या के आरोप नहीं लगाए गए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस बात का खुलासा हुआ. यह घटना ट्रंप के शपथग्रहण समारोह से पहले की है. जब पिता और बेटी के बीच ट्रंप को लेकर जोरदार बहस हुई थी. बाप-बेटी के विचार एक दूसरे से मेल नहीं खाते थे. इस वजह से गुस्से में आकर पिता ने बेटी को गोली मार दी.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन से घूमने आई 23 वर्षीय लूसी हैरिसन की 10 जनवरी को डलास से लगभग 35 मील उत्तर में स्थित प्रॉस्पर में अपने पिता के घर पर सीने में गोली लगने के बाद मौत हो गई. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जब लूसी छोटी थी, तब उसके पिता क्रिस हैरिसन अमेरिका चले गए थे. जांच के दौरान क्रिस ने स्वीकार किया कि वह एक शराबी है और गोलीबारी वाले दिन उसने तीन गिलास शराब पी थी.
पिता पर नहीं चलेगा हत्या का मुकदमा लूसी की मौत की जांच शुरू में स्थानीय पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले के रूप में की जा रही थी.अंत में कोलिन काउंटी की ग्रैंड जूरी ने पिता के खिलाफ अभियोग न चलाने का फैसला करने के बाद उनके खिलाफ कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाए गए.
वह अपने प्रेमी सैम लिटलर के साथ अमेरिका की यात्रा कर रही थी. लिटलर ने अदालत को बताया कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिन पहले पिता और बेटी के बीच ट्रंप को लेकर बड़ी बहस हुई थी. लिटलर ने बताया कि क्रिस और लूसी के बीच अक्सर बहस होती थी. क्योंकि लूसी अपने पिता के रूढ़िवादी झुकाव से चिढ़ जाती थीं. खासकर इसलिए कि उन्होंने कुछ साल पहले एक ग्लॉक 9 मिमी हैंडगन खरीदी थी.
यह बहस तब शुरू हुई जब लूसी ने अपने पिता से एक ऐसी महिला के बारे में बात करनी शुरू की, जिसका यौन उत्पीड़न हुआ था. लूसी ने कहा अगर मैं उस स्थिति में होती और मेरे साथ यौन उत्पीड़न हुआ होता, तो आपको कैसा लगता? क्रिस ने पलटवार करते हुए कहा कि इससे उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी दो और बेटियां भी हैं.
ट्रंप को लेकर बहस कैसे शुरू हुई, स्पष्ट नहीं है लिटरल ने कहा कि बहस के बीच कहां से ट्रंक का जिक्र उठा, यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन, बहस के बीच ट्रंप के जिक्र के साथ ही दोनों के बीच नोंक-झोंक बढ़ गई. इस नोकझोंक में ट्रंप के नाम की क्या भूमिका थी, इसका तो पता नहीं चल पाया, लेकिन पिता की असंवेदनशील प्रतिक्रिया ने लूसी को काफी परेशान कर दिया और वह गुस्से में ऊपर चली गई.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








