
'ट्रंप को मरवाना चाहता है ईरान, ताकि...', अमेरिका के इंटेलिजेंस डायरेक्टर के दावे से सनसनी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने कहा, "खुफिया अधिकारियों ने पहचान की है कि ईरानी खतरे 'पिछले कुछ महीनों में बढ़ गए हैं' और अमेरिकी सरकार के अधिकारी ट्रंप की रक्षा करने और चुनाव को प्रभावित होने से बचाने पर काम कर रहे हैं."
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को खुफिया अधिकारियों ने खतरों से आगाह किया है. मंगलवार को अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को ईरान से आने वाली हत्या की कथित धमकियों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कहा गया है कि ट्रंप की जान को खतरा है.
ट्रंप की कैंपेन टीन ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप को आज सुबह राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ODNI) के कार्यालय द्वारा ईरान से उनकी हत्या की धमकियों के बारे में जानकारी दी गई. ऐसा करने की कोशिश करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में अस्थिरता पैदा करने और अराजकता फैलान की कोशिश करना चाहते हैं."
'पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं खतरे'
ट्रंप की टीम ने कहा कि खुफिया अधिकारियों ने पहचान की है कि ईरानी खतरे 'पिछले कुछ महीनों में बढ़ गए हैं' और अमेरिकी सरकार के अधिकारी ट्रंप की रक्षा करने और चुनाव को प्रभावित होने से बचाने पर काम कर रहे हैं.
ईरान ने पहले भी अमेरिकी मामलों में हस्तक्षेप करने के अमेरिकी दावों का खंडन किया है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन और ODNI ने मंगलवार देर रात कोशिश किए जाने के बाद भी जवाब नहीं दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








