
ट्रंप के लिए PM मोदी ने भेजा खास लेटर, शपथ ग्रहण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र सौंपेंगे जयशंकर
AajTak
सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र लेकर गए हैं, जिसे वह शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को सौंपेंगे. बता दें कि ट्रंप अब से कुछ देर में वाशिंगटन डीसी के कैपिटल रोटुंडा में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे हैं, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसी बीच सूत्रों ने दावा किया है कि विदेश में अपने साथ ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष पत्र भी ले गए हैं.
सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र लेकर गए हैं. सूत्रों ने कहा कि जयशंकर सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उनके विशेष दूत के रूप में पीएम मोदी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ट्रंप अब से कुछ देर में वाशिंगटन डीसी के कैपिटल रोटुंडा में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.
विदेश मंत्री ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिकताओं की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने एक्स पर लिखा, आज वाशिंगटन डीसी में संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आज सुबह सेंट जॉन्स चर्च में उद्घाटन समारोह की प्रार्थना सभा में भाग लिया.
सूत्रों ने कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री की उपस्थिति राज्य और सरकार के प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विशेष दूत भेजने की भारत की सामान्य प्रथा के अनुरूप है.
सरकार के प्रतिनिधियों को तौर पर जाते रहें हैं मंत्री
सूत्रों ने पिछले दिनों का हवाला देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मई 2023 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जबकि तत्कालीन पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








