
ट्रंप के फैसले से परेशान, इस कंपनी ने कैंसिल किया मेगा EV प्लान
AajTak
Honda ने अपनी इलेक्ट्रिक कार्स को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. अमेरिका ने बनने वाली अपनी इलेक्ट्रिक कार्स Honda Zero का प्रोडक्शन कंपनी ने कैंसिल कर दिया है. इसकी एक बड़ी वजह ट्रंप प्रशासन की ओर से किए गए पॉलिसी बदलाव हैं. कंपनी ने पिछले साल अपने मेगा ईवी प्लान को पेश किया था.
Honda भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों से कोई नया प्रोडक्ट नहीं लेकर आई है. कंपनी ने या तो मौजूदा प्रोडक्ट्स का नया वर्जन या फिर नई जरनरेशन को लॉन्च किया है, लेकिन कोई बिलकुल नया प्रोडक्ट अपने पोर्टफोलियो में नहीं जोड़ा है. पिछले साल कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कार्स के प्लान को अनवील किया था.
उन कार्स को लेकर लिए अपने एक फैसले से कंपनी ने लोगों को अब चौंका दिया है. दरअसल, जिस इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट कंपनी ने लोगों को दिखाया था, उसके प्रोडक्शन को ही कंपनी ने कैंसिल कर दिया है. कंपनी ने अपने Zero सीरीज SUV और सेडान को कैंसिल कर दिया है.
कुछ महीनों में इन कार्स का प्रोडक्शन शुरू होने वाला था. जापानी कारमेकर अपनी ग्लोबल ईवी स्ट्रैटजी को रिस्ट्रक्चर कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह फाइनेंशियल स्थिति है. Honda Zero सीरीज SUV को कंपनी भारत में 2026 में लॉन्च करने वाली थी. हालांकि, इन्हें पहले नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया जाना था.
इन कार्स को भारत में कंपनी पूरी तरह से इंपोर्ट करके लाने वाली थी. लेकिन कंपनी ने इस प्लान को भी कैंसिल कर दिया है. हालांकि, भारत में बनाई जाने वाली छोटी Zero Alpha SUV पर अभी भी काम चल रहा है. यानी कंपनी ने इसे कैंसिल नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 3,500 रुपये EMI... प्रीमियम फीचर्स! Honda की सस्ती बाइक लॉन्च
कारमेकर ने बताया है कि अमेरिका में मुख्य पॉलिसी बदलाव का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है, जो उनके पक्ष में नहीं है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने हाल में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और खरीदारी पर मिलने वाले इंसेंटिव को रोलबैक कर दिया है. यानी अब इंसेंटिव नहीं मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







