
'ट्रंप के खिलाफ कुछ नहीं किया तो यूरोप को कुचल दिया जाएगा', शपथ ग्रहण से पहले बोले फ्रांस के PM
AajTak
अमेरिका में ट्रंप की ताजपोशी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. कई दशकों में ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में ना होकर अमेरिकी संसद के भीतर होगा. अमेरिका में कड़कड़ाती ठंड की वजह से संसद के भीतर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी पर दुनियाभर की नजर है. इससे पहले दुनिया के तमाम नेता इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच, फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रेंकोइस बायरू ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने ट्रंप की शपथ ग्रहण से पहले सोमवार को कहा कि अगर फ्रांस और यूरोप डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का मुकाबला करने के लिए कुछ नहीं करते हैं तो उन पर हावी होने, कुचले जाने और हाशिए पर जाने का खतरा है।
क्या बोले फ्रांस के पीएम
फ्रांस के पीएम ने कहा, 'राष्ट्रपति के उद्घाटन के साथ ने एक ऐसी राजनीति पर फैसला लिया है जो अविश्वसनीय रूप से हावी है… अगर हम कुछ नहीं करते हैं तो हम पर प्रभुत्व स्थापित किया जाएगा, हमें कुचल दिया जाएगा, हम हाशिए पर डाल दिया जाएगा. आगे की राह फ्रांस और यूरोप के लोगों पर निर्भर है.'
बता दें कि अमेरिका में ट्रंप की ताजपोशी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. कई दशकों में ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में ना होकर अमेरिकी संसद के भीतर होगा. अमेरिका में कड़कड़ाती ठंड की वजह से संसद के भीतर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की शपथ से पहले बाइडेन का बड़ा फैसला, डॉक्टर फाउची समेत इन लोगों को दी 'माफी'
ये दिग्गज शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








