
ट्रंप की शपथ में बस कुछ ही घंटे... 100 फाइलें तैयार, पहले ही दिन हलचल मचाने के मूड में
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जिन 100 फाइलों पर अपने कार्यकाल के पहले दिन ही साइन करेंगे. उनमें से अधिकतर ऐसे चुनावी वादे हैं, जिन्हें उन्होंने पूरा करना है. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कार्यकाल के पहले ही दिन रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रहे हैं. वह इस दिन रिकॉर्ड संख्या में आदेश जारी करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं. अमेरिका में कड़ाके की ठंड की वजह से ट्रंप कैपिटल हिल के भीतर शपथ लेंगे. शपथ लेने के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचते ही 100 फाइलों पर साइन कर सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप जिन 100 फाइलों पर अपने कार्यकाल के पहले दिन ही साइन करेंगे. उनमें से अधिकतर ऐसे चुनावी वादे हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करने का है. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कार्यकाल के पहले ही दिन रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रहे हैं. वह इस दिन रिकॉर्ड संख्या में आदेश जारी करेंगे.
ट्रंप जिन फाइलों पर साइन करेंगे. वे दरअसल कार्यकारी (एग्जिक्यूटिव) आदेश होंगे. इस तरह के आदेश राष्ट्रपति एकतरफा तरीके से जारी करते हैं. इनके लिए संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं होती. हालांकि, इन फैसलों को अदालत में चुनौती दी जा सकती है.
ट्रंप के एक सहयोगी स्टीफन मिलर ने बताया कि ये कार्यकारी आदेश मुख्य रूप से देश की दक्षिणी सीमा को सील करने, मास डिपोर्टेशन, महिलाओं की खेल प्रतिस्पर्धा में ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने से रोकना और टैरिफ से जुड़े हो सकते हैं. इसके अलावा 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद पर हमले के दोषियों को माफ करना भी इनमें शामिल हो सकता है.
बता दें कि बाइडेन के कई फैसलों को ट्रंप पलट सकते हैं. जिनमें पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट, जीवाश्म ईंधन उत्पादन पर लगे प्रतिबंधों को हटाना और तेल की ड्रीलिंग शामिल है.
क्या वाकई एक दिन के तानाशाह होंगे ट्रंप?

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








