
ट्रंप की ताजपोशी पर क्या सोचता है अमेरिका का भारतीय समुदाय? वॉशिंगटन डीसी से अंजना ओम कश्यप की रिपोर्ट
AajTak
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए क्या मायने हैं? इस सवाल के जवाब में लंबे समय से अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के एक शख्स ने बताया कि हमारे ख्याल से आज हिंदू जाग गया है और हिंदुओं ने ट्रंप को वोट किया है. अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भारत के डॉक्टर, इंजीनियर और आईटी प्रोफेशनल का बहुत योगदान रहा है. हम चाहते हैं कि भारत और अमेरिका के संबंध अच्छे बने रहे.
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. इसे लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस बीच ट्रंप के एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बनने को लेकर अमेरिका में उत्साह बना हुआ है. इसे लेकर आज तक ने अमेरिका में ग्राउंड रिपोर्ट करके जाना कि भारतीय मूल का समुदाय ट्रंप को लेकर क्या सोचता है?
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए क्या मायने हैं? इस सवाल के जवाब में लंबे समय से अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के एक शख्स ने बताया कि हमारे ख्याल से आज हिंदू जाग गया है और हिंदुओं ने ट्रंप को वोट किया है. अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भारत के डॉक्टर, इंजीनियर और आईटी प्रोफेशनल का बहुत योगदान रहा है. हम चाहते हैं कि भारत और अमेरिका के संबंध अच्छे बने रहे.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया था. उन्होंने हिंदुओं पर हमले की निंदा की थी. आज तक के इस सवाल के जवाब में अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक ने बताया कि ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर स्पष्ट कहा था कि यह गलत है. उन्होंने कहा था कि आई लव हिंदू. अमेरिका में कई हिंदू संस्थाओं ने ट्रंप को वोट भी दिया है.
एक अन्य भारतीय अमेरिकी शख्स ने बताया कि ट्रंप एक बिजनेसमैन हैं. वह बिजनेस अच्छी तरह समझते हैं इसलिए वह भारत के साथ अपने अमेरिका के रिश्तों को भी तवज्जो देते हैं. अगर अमेरिका की इकोनॉमी ग्रो करेगी तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था भी ग्रो करेगी. भारत की युवा पीढ़ी जो आईटी प्रोफेशनल हैं, उनके लिए ये अच्छा अवसर है.
अमेरिका में 30 साल से रह रहे भारतीय मूल के अन्य शख्स ने बताया कि ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए अच्छा मैसेज है. मैं सिख हूं और मैं ये बताना चाहता हूं कि सिख समुदाय में कुछ खालिस्तानी हैं पन्नू जैसे जिन्होंने हमारे समुदाय को बदनाम किया. लेकिन पन्नू सिखों का प्रतिनिधित्व नहीं करते.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप आज दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल के भीतर होगा. कड़ाके की ठंड की वजह से अमेरिकी संसद के भीतर शपथ ग्रहण समारोह होगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








