
ट्रंप की जीत के बाद राष्ट्रपति बाइडेन का पहला संबोधन, बोले- सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होगा
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अपने पहले संबोधन में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का आश्वासन दिया.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अपने पहले संबोधन में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का आश्वासन दिया. बाइडेन ने ट्रंप से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन ट्रंप की टीम के साथ काम करेगा. पूर्व राष्ट्रपति ने कमला हैरिस से भी बात की और कहा कि उन्हें अभियान पर गर्व होना चाहिए. बाइडेन ने कहा कि हमें एक-दूसरे को साथी के तौर पर देखना चाहिए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चुनावी प्रणाली निष्पक्ष है, और उस पर भरोसा किया जा सकता है.
जो बाइडेन ने कहा कि 200 से अधिक वर्षों से अमेरिका ने दुनिया के इतिहास में स्वशासन में सबसे बड़ा प्रयोग किया है. लोग वोट देते हैं और अपने नेता चुनते हैं, और वे इसे शांतिपूर्ण तरीके से करते हैं. लोकतंत्र में लोगों की इच्छा हमेशा प्रबल होती है. कल, मैंने चुनाव में ट्रंप से उनकी जीत पर बधाई देने के लिए बात की. मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं अपने पूरे प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से काम करने के लिए निर्देश दूंगा. अमेरिकी लोग इसी के हकदार हैं. बाइडेन ने कहा कि कल मैंने उपराष्ट्रपति हैरिस से भी बात की. वह एक लोक सेवक रही हैं. उन्होंने पूरे दिल से प्रयास किया और उन्हें और उनकी पूरी टीम को उनके द्वारा चलाए गए कैंपेन पर गर्व होना चाहिए.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि हम अमेरिकी चुनावी प्रणाली की अखंडता के बारे में सवाल को खत्म कर सकते हैं. यह ईमानदार है, यह निष्पक्ष है और यह पारदर्शी है. इस पर भरोसा किया जा सकता है, चाहे जीत हो या हार.
ट्रंप ने तो क्लीन स्विप ही कर दिया, सातवां स्विंग स्टेट एरिजोना भी जीत लिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि इतिहास रच दिया. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि ट्रंप ने सातों स्विंग स्टेट्स में जबरदस्त जीत दर्ज की है. ये जीत कई मायनों में खास है. दरअसल, अमेरिका के सातों स्विंग स्टेट के वोटर्स का मूड भांपना असंभव जैसा ही माना जाता है. ये 7 राज्य ही अमेरिकी राष्ट्रपति की जीत हार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. ट्रंप की जीत के बाद दिग्गज कारोबारी और टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया पर इस जीत को ऐतिहासिक बताया है.
मस्क ने कहा,'एरिजोना ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का ऐलान कर दिया है. इस नतीजे के बाद सभी स्विंग स्टेट्स में क्लीन स्वीप हो गया है. यह रेड वेव की जबरदस्त सफलता का प्रतीक है. यह लैंडस्लाइड से भी बढ़कर है, क्योंकि रिपब्लिकन जीत गये हैं.'
> प्रेसीडेंसी > पॉपुलर वोट > सीनेट मेजोरिटी > हाउस मेजोरिटी > स्टेट गवर्नर मेजोरिटी > स्टेट लेजिस्लेचर मेजोरिटी

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



