
टोरंटो में खत्म होगा जातिगत भेदभाव! कनाडा के सबसे बड़े स्कूल ने उठाया अहम कदम
AajTak
अमेरिका के सिएटल शहर के बाद अब कनाडा के स्कूलों में भी जाति आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी हो रही है. टोरंटो डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड ने स्वीकार किया है शहर के स्कूलों में जातिगत भेदभाव होते हैं और बोर्ड ने इसे खत्म करने के लिए अहम कदम उठाया है.
पिछले महीने ही अमेरिका के सिएटल शहर ने जाति आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगा दिया था और ऐसा करने वाल सिएटल अमेरिका का पहला शहर है.अब जातिगत भेदभाव के खिलाफ शुरू हुई यह लड़ाई सिएटल से होते हुए कनाडा के टोरंटो तक पहुंच गई है. टोरंटो में जाति आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो गए हैं. इसे लेकर डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड के बाहर लोगों में बहस भी हुई.
सिएटल का ऐतिहासिक कदम
फरवरी 2023 में सिएटल ने जब जातिगत भेदभाव को प्रतिबंधित किया. इसके बाद भारतीय अमेरिकी नेता एवं अर्थशास्त्री ने सिएटल सिटी काउंसिल में भेदभाव न करने की नीति में जाति को शामिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे बाद में पारित कर दिया गया.उच्च जाति के हिंदू, क्षमा सावंत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को सिएटल सिटी काउंसिल ने 6/1 वोट से मंजूरी दे दी थी. सिएटल शहर का यह फैसला अमेरिका में जातिगत भेदभाव के मुद्दे पर दूरगामी प्रभाव डाल सकते है.
टोरंटो तक पहुंची बात
सिएटल के बाद टोरंटो डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड (TDSB) के भी अहम कदम उठाया और इस बात को भी स्वीकार किया कि शहर के स्कूलों में जातिगत भेदभाव होते हैं. बोर्ड ने इसे खत्म करने के लिए प्रांतीय मानवाधिकार निकाय की मदद लेने का फैसला लिया है. 8 मार्च को हुई बोर्ड की बैठक में बोर्ड ने मुद्दे का अध्ययन और मूल्यांकन करने के लिए एक तटस्थ पर्यवेक्षक के रूप में इसे ओंटारियो मानवाधिकार आयोग को भेजा. बोर्ड ने माना कि उसके पास इस मुद्दे पर पर्याप्त विशेषज्ञता नहीं है. टीडीएसबी ने यह कदम सिएटल सिटी काउंसिल द्वारा उठाए लिए गए फैसले के बाद उठाया है. सिएटल भारत के बाद ऐसा कदम उठाने वाला दुनिया का पहला शहर बना है.
'छात्रों के हित में'

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










