
टॉयलेट यूज करने को लेकर दिल्ली के अशोक विहार में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के अशोक विहार इलाके में सार्वजनिक शौचालय में पहले जाने को लेकर युवकों में लड़ाई हुई. दो युवकों ने मिलकर एक ही हत्या कर दी. मरने वाले इलाके का बदमाश था. उसने पहले सर्जिकल ब्लेड से हमला करने की कोशिश की. अशोक विहार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है.
दिल्ली में हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी और मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं.
घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है. दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में रहने वाला 21 साल का राजा बाबू मोहल्ले में बने सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गया था. इसी दौरान मोहल्ले के ही मोहित और साहिल भी वहां पहुंच गए.
सर्जिकल ब्लेड से हमला करने की कोशिश
उन लोगों के बीच पहले टॉयलेट यूज करने को लेकर विवाद हो गया. इन्हें डराने के लिए राजा ने सर्जिकल ब्लेड निकाल लिया. मगर, इससे झगड़ा शांत होने के बजाय और बढ़ गया. ऐसे में राजा ने दोनों युवकों पर ब्लेड से हमला करने का प्रयास किया.
साहिल और मोहित ने मिलकर राजा को जमीन पर पटक दिया और जमकर मारा. ज्यादा पीटे जाने के चलते राजा की हालत बिगड़ गई. परिवारवाले उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. गंभीर हालात में राजा ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया.
अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी अशोक विहार थाना पुलिस को दी. अस्पताल पहुंची पुलिस ने राजा की मौत के बारे में जानकारी ली. इसके बाद मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम कराने बाद परिवार को सौंप दिया गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







