टॉयलेट में हॉस्पिटल: भोपाल में शौचालय में खोल दिया संजीवनी क्लीनिक, जानिए इसकी वजह
AajTak
भोपाल में बंद पड़े सुलभ शौचालय को संजीवनी क्लीनिक में बदल दिया गया है. यहां पर रोज 40 से 50 मरीज अपना इलाज कराने आ रहे हैं. यह क्लीनिक सुबह 9 बजे खुलता है और शाम 4 बजे बंद होता है. पहले लोग यहां इलाज करवाने में हिचकते थे.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग ने नया प्रयोग करते हुए सुलभ शौचालय के अंदर संजीवनी क्लीनिक खोला है. इससे झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है. हालांकि इस क्लीनिक की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. लेकिन लोग यहां अपना इलाज कराने से हिचक रहे थे. धीरे-धीरे लोगों को इसकी अहमियत समझ में आने लगी है. क्योंकि उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं जाना पड़ रहा है. यहां पर रोज करीब 40 से 50 मरीज यहां पहुंचकर अपना इलाज करा रहे हैं.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










