
टॉक्सिक रिलेशनशिप्स से टूटी मशहूर हीरोइन, बिन शादी बनेगी मां, करा चुकी है एग्ज फ्रीज
AajTak
डेजी सिंह, जिन्होंने सलमान खान के साथ जय हो फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, ने शादी न करने का स्पष्ट निर्णय लिया है. 41 वर्ष की डेजी का मानना है कि जीवन में प्यार और पैसा दोनों जरूरी हैं, लेकिन शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है.
सलमान खान के साथ जय हो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस डेजी सिंह सिंगल रहना पसंद करती हैं. वो 41 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी प्लानिंग में शादी नहीं है. वो बताती हैं कि मुझे मेरी जिंदगी में आदमी की जरूरत नहीं है. डेजी मानती हैं कि इंसान की जिंदगी में प्यार जितना जरूरी है उतना ही पैसा भी है. वो अपने सोच को लेकर बहुत क्लियर है.
शादी नहीं करना चाहतीं डेजी
डेजी ने हाल ही में फिल्मीज्ञान से अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में जितने मर्द आए उन्हें लगा कि डेजी उनसे शादी करने को राजी हैं लेकिन ऐसा नहीं था.
डेजी बोलीं- बात पैसों की नहीं हैं क्योंकि मैं खुद अपने लिए अच्छा खासा कमा लेती हूं. बस मैं किसी बड़े लड़के की मां नहीं बन सकती. मेरे पास अपना पैसा है, लेकिन आपको भी उतना कमाना होगा. प्यारी-प्यारी बातें शुरू शुरू में अच्छी लगती हैं. बाद में नहीं. हर दिन कुछ ना कुछ हो रहा है, कोई ना कोई कपल अलग हो रहा है. तो ये बहुत डरावना है.
एग्ज फ्रीज करा चुकी हैं डेजी
डेजी ने इसी के साथ बताया कि- शादी को लेकर मेरी कोई दूसरी सोच नहीं है. मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया है. मुझे नहीं लगता कि फैमिली बनाने के लिए आपको शादी करने की जरूरत है. मैंने अपने एग्ज फ्रीज किए हैं, तो मैं कभी भी मां बन सकती हूं. अपना बच्चा कर सकती हूं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












