
टैक्सी में छूटे 2.21 करोड़ रुपये, फिर भी ड्राइवर का नहीं डगमगाया ईमान, दुबई पुलिस को सौंपी रकम
AajTak
दुबई में एक ऐसा किस्सा सामने आया. जहां लोग दौलत और शोहरत की चाह में भागते हैं, वहीं हमादा अबू जेद, एक ने टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी.
दुबई एक ऐसा शहर जो ना जाने कितने लोगों की ख्वाबों की मंजिल है. यहां आसमान को छूता बुर्ज खलीफा, लग्जरी से लबरेज लाइफस्टाइल, और बेहतरीन जॉब के मौके हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं. लेकिन दुबई की पहचान सिर्फ इसकी ऊंची इमारतें और चकाचौंध भरी जिंदगी में नहीं सिमटती; यह शहर उन मूल्यों के लिए भी जाना जाता है जो इंसानियत की नींव को मजबूत बनाते हैं.
हाल ही में, दुबई में एक ऐसा किस्सा सामने आया. जहां लोग दौलत और शोहरत की चाह में भागते हैं, वहीं हमादा अबू जेद, एक ने टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी.
दुबई की सड़कों पर मिला 10 लाख दिरहम का कीमती सामान
एक आम दिन की शिफ्ट के दौरान, अबू जेद की टैक्सी में बैठे किसी यात्री का 10 लाख दिरहम का सामान पीछे छूट गया. अब अगर 10 लाख दिरहम को भारतीय रुपये में आंका जाए, तो यह लगभग 2.21 करोड़ रुपये के बराबर बैठता है. इतनी बड़ी रकम पाकर कोई भी इंसान अपनी किस्मत को बदलने का सपना देख सकता था, लेकिन अबू जेद ने एक पल के लिए भी लालच को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने तुरंत यह सामान पुलिस को सौंप दिया ताकि यह सही शख्स तक पहुंच सके.
देखें पोस्ट

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










