
टेलीप्रॉम्प्टर पढ़कर भाषण देते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की गलती, Elon Musk ने किया ये तंज
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति टेलीप्रॉम्पटर पढ़कर भाषण दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक गलती कर दी. इसके बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उन पर तंज कस दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने भाषण के दौरान एक छोटी सी गलती कर बैठे. दरअसल, वह टेली प्रॉम्पटर को देखकर अपना भाषण पढ़ रहे थे. इस दौरान उन्होंने गलती से एक वाक्य बोल दिया 'रिपीट द लाइन'. उनकी इस गलती पर टेस्ला के CEO Elon Musk मस्क ने तंज किया है. Elon ने ट्विटर पर साल 2004 में आई कीफिल्म 'एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ रॉन बरगंडी' के एक सीन की फोटो शेयर की है. एलन मस्क ने इस फोटो तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा "जो टेलीप्रॉम्प्टर नियंत्रित करता है, वही असली राष्ट्रपति है".
एलन मस्क ने जिस फोटो को शेयर किया है वह काफी चर्चित फिल्म का सीन है. जिसमें फिल्म के हीरो की ओर से की गई इसी तरह की गलती को दिखाया गया है. जिसमें वह टेलीप्रॉम्प्टर में हुई गलती के कारण अपना नाम भी पढ़ता है.
राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं 'रिपीट द लाइन'.
Whoever controls the teleprompter is the real President! pic.twitter.com/1rcqmwLe9S
यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद एबॉर्शन के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से नए कदमों की घोषणा कर रहे थे, एक दशक पुराना फैसला था, जिसने गर्भपात का संवैधानिक अधिकार स्थापित किया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








