
'टूट जाएगा OPEC प्लस', तेल की कीमतों को लेकर किया गया बड़ा दावा
AajTak
ओपेक प्लस में उत्पादन बढ़ाने-घटाने और तेल की कीमतों को लेकर असहमतियां सामने आती रही हैं. हाल के महीनों में रूस और सऊदी अरब के बीच तेल उत्पादन को लेकर तनाव रहा है. अब एक बड़े निवेश समूह ने ओपेक प्लस को लेकर दावा किया है कि यह टूट सकता है.
निवेश समूह क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन के मैनेजिंग पार्टनर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक प्लस टूट सकता है. दावा किया जा रहा है कि अगर तेल उत्पादन नीति को लेकर देशों के बीच असहमतियां कायम रहती हैं और एकता भंग होती है तो ओपेक प्लस गठबंधन टूट जाएगा और तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी.
क्लीन एनर्जी के मैनेजिंग पार्टनर पेर लेकेंडर ने गुरुवार को सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि तेल की मांग में कमी और सदस्य देशों में सहयोग की कमी ओपेक प्लस के खत्म होने का एक वजह बन सकती है. ओपेक प्लस 23 देशों का एक समूह है जो दुनिया के लगभग 40% कच्चे तेल का उत्पादन करता है.
लेकेंडन ने कहा कि अगर ओपेक प्लस टूट जाता है तो तेल की कीमतें 35 डॉलर प्रति बैरल तक कम हो सकती हैं.
उन्होंने कहा, ' बढ़ते बाजार में, समय आपका मित्र है. आपको बस थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है और चीजें मजबूत और बेहतर होंगी. आप पिछले ओपेक प्लस के निर्णय को याद कीजिए जब सऊदी अरब ने अकेले की तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा कर दी थी. इसलिए मैं कहूंगा, अगर मेरा पूर्वानुमान सही है और मुझे पूरा यकीन है कि यह (ओपेक प्लस) टूटने वाला है.'
हालांकि, ओपेक प्लस के प्रवक्ता ने इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं दी है.
ओपेक प्लस टूटा तो तेल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







