
'टूट के चाहो... पागल कर दो', 20 साल के नौकर से 50 की मालकिन को हुआ इश्क!
AajTak
प्यार होता है तो लोगों के लिए उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता. शाजिया (50) और फारुख (20) पर यह लाइन बिल्कुल फिट बैठती है. फारुख, शाजिया के घर में नौकर के रूप में आए थे. दोनों में 30 साल उम्र का अंतर है, इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे और शादी भी की.
50 साल की शाजिया ने 20 साल के फारुख से शादी की है. फारुख, शाजिया के घर में नौकर थे. कपल की लव स्टोरी का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.
कपल ने कहा कि जब प्यार होता है तो उम्र का अंतर मायने नहीं रखता. दोनों ही लोग सरगोधा (पाकिस्तान) के रहने वाले हैं. यूट्यूबर सैयद बासित अली ने इस कपल से हाल में बात की.
शाजिया ने बताया कि वह अकेले ही रहती थीं. इस कारण उन्होंने फारुख को घर में नौकर रखा. उन्होंने बताया कि फारुख बहुत अच्छा काम करते थे, खाना भी बहुत ही अच्छा बनाते थे और मेरा ख्याल रखते थे.
शाजिया ने वीडियो में बताया कि उन्होंने ही फारुख को प्रपोज किया था. फारुख के आगे पीछे कोई नहीं था और वह भी अकेली थीं. ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसला किया.
फारुख ने बताया कि जब उन्होंने शाजिया के घर में काम करना शुरू किया तो उन्हें कभी भी नौकर नहीं समझा गया. उससे घर के सदस्य के तौर पर भी माना जाता था.
फारुख ने कहा कि पहली बार जब उन्होंने भिंडी बनाकर खिलाई थी तो जमकर तारीफ की गई थी. फारुख ने कहा कि भले ही प्रपोज इन्होंने किया हो, लेकिन वह भी शाजिया को मन ही मन चाहते थे.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










