
टूटे फोन से कोडिंग सीखी, Harvard University पढ़ने पहुंचा 12 साल का किसान का बेटा
AajTak
तीन लर्निंग ऐप बनाने वाले 12 साल के कार्तिक जाखड़ अब अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीएससी कर रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि कार्तिक ने टूटे हुए फोन के जरिए यूट्यूब के सहारे कोडिंग करना सीखा और लर्निंग ऐप बनाए. कार्तिक के ऐप के जरिए 45 हजार से ज्यादा बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है.
वो कहते हैं न कि सफलता सुविधाओं की मोहताज नहीं होती....यह लाइन हरियाणा के एक गांव में रहने वाले 12 साल कार्तिक जाखड़ पर सटीक बैठती है. महज 12 साल की उम्र का यह लड़का आज अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है. कार्तिक जाखड़ ने टूटी हुई स्क्रीन वाले मोबाइल फोन से ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी बदौलत उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.
दिल्ली से सौ किमी दूर हरियाणा के झज्जर जिले के झासवा गांव में रहने वाले 12 साल के कार्तिक जाखड़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. कार्तिक की उपलब्धि यह है कि उसने तीन लर्निंग ऐप इजाद किए हैं. लेकिन इसके लिए कार्तिक ने कोई कोचिंग नहीं ली. केवल मोबाइल फोन पर वीडियो देखकर वहां से सीख लेकर ऐप तैयार किए हैं. आठवीं कक्षा में पढ़ रहे कार्तिक ने जिस फोन से जरिए कोडिंग सीखकर ऐप बनाए हैं. उस मोबाइल की स्क्रीन भी टूटी हुई थी.
पिता करते हैं खेती-बाड़ी
कार्तिक के पिता अजीत सिंह खेती-बाड़ी करते हैं. कार्तिक की तीन बहने हैं जिनमें वे सबसे छोटे हैं. कार्तिक के घर में पढ़ने के लिए न टेबल चेयर है और न ही उनके गांव झासवा में चौबीस घंटे बिजली की सुविधा है.
ऑनलाइन क्लास लेते-लेते बनाए ऐप
कार्तिक बताते हैं कि तीसरी कक्षा से ही उन्हें कुछ अलग करने का मन था. कोरोना काल में स्कूल बंद थे जिसके बाद ऑनलाइन क्लास के लिए उनके पिता ने 8-10 हजार का एंड्रॉइड फोन लाकर दिया. पढ़ाई करने के बाद कार्तिक ने YouTube पर कोडिंग और ऐप डेवलपिंग के बारे में पढ़ा. यूट्यूब से ही सेल्फ ट्रेनिंग लेकर अपना खुद के एप्लीकेशन बनाए. ऐप बनाने के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. क्योंकि फोन हैंग कर जाता था और कार्तिक को बार-बार कोडिंग करनी पड़ती थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









