
टूटे पुल से गुजर गई राजधानी एक्सप्रेस फिर रोकी गई मेमू ट्रेन, पुल पर से पैदल निकाले गए रेल यात्री
AajTak
झारखंड के लोहरदगा में कोयल नदी पर बने क्षतिग्रस्त रेलवे पुल से राजधानी और सासाराम एक्सप्रेस गुजर गईं, जबकि खतरे की जानकारी मिलने पर मेमू ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया. रेलवे कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर पैदल पुल पार कराया. पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त पाए गए, जिसके बाद 7 जनवरी तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है.
झारखंड के लोहरदगा जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद राजधानी एक्सप्रेस और सासाराम एक्सप्रेस के गुजर जाने के बाद रेलवे कर्मियों को खतरे का आभास हुआ. इसके बाद रांची से लोहरदगा आ रही मेमू ट्रेन को पुल से पहले ही रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ने से बच गई.
जानकारी के अनुसार, कोयल नदी पर बने रेलवे पुल से राजधानी एक्सप्रेस और सासाराम एक्सप्रेस सुरक्षित गुजर चुकी थीं. इन ट्रेनों के गुजरने के बाद जब रेलवे स्टाफ ने पुल का निरीक्षण किया, तो पाया गया कि पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. पुल का पांच नंबर पिलर पहले से मरम्मत के दौर से गुजर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसमें नई दरारें दिखाई दीं. इसके साथ ही चार नंबर पिलर में भी दरार नजर आने लगी. इस स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. यदि इसी हाल में कोई और ट्रेन पुल से गुजरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.
इसी बीच रांची से चंदवा-टोरी जा रही मेमू ट्रेन संख्या 68027 लोहरदगा स्टेशन पहुंचने ही वाली थी. स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित कोयल नदी पुल के पास पहुंचने से पहले रेलवे कर्मियों को खतरे की पूरी जानकारी मिली. तत्परता दिखाते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सिग्नल देकर मेमू ट्रेन को पुल के पहले ही रोक दिया. यदि यह ट्रेन पुल पर पहुंच जाती, तो सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी. रेलवे की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया.
ट्रेन रुकते ही यात्रियों में मची अफरा-तफरी
अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने संयम और समझदारी से काम लेते हुए यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और उन्हें शांत कराया. यात्रियों को बताया गया कि पुल क्षतिग्रस्त है और सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को आगे नहीं ले जाया जा सकता. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने का फैसला किया. रेलवे कर्मचारियों की देखरेख में सभी यात्रियों को एक-एक कर ट्रेन से नीचे उतारा गया. इसके बाद यात्रियों को रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल ही पुल पार कराया गया और सुरक्षित रूप से लोहरदगा स्टेशन तक पहुंचाया गया. हालांकि इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली कि एक बड़ा हादसा टल गया.
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, पुल पर परिचालन बंद

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






