
टूटने वाला था रुबीना-अभिनव का घर, बेटियों ने बचाया रिश्ता? एक्टर बोले- लड़ाई...
AajTak
हर कपल की जिंदगी में एक मुश्किल फेज आता है. अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की जिंदगी में भी वो पल आया था. लेकिन दोनों ने समझदारी से काम लिया और अपनी टूटती शादी को बचाया.
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक टेलीविजन इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. अभिनव और रुबीना इन दिनों पति, पत्नी और पंगा शो पर नजर आ रहे हैं. शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. रुबीना को अकसर ही अपनी लाइफ और करियर पर बात करते देखा जाता है. ये पहला मौका है जब अभिनव खुलकर दिल की बात करते दिखे.
टूटने वाली थी अभिनव-रुबीना की शादी एक समय था जब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही थी. दोनों का रिश्ता खत्म होने के कगार पर था. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने शादी में आई दरार की वजह पर बात की. उन्होंने कहा- मतभेद तो होते ही हैं.
मैं हमेशा रुबी से कहता हूं कि यार, लोगों का सोचने का तरीका कहां से आता है? एक समाज से, एक मां-बाप से और धर्म से भी. मेरा भी अपना एक अलग सोचने का तरीका है, जिसे मैंने लिखकर रखा है और मैं उस पर बहुत अडिग हूं. इसी वजह से कभी मेरा और रुबीना का आपस में टकराव हो जाता है. मैं कहता हूं ऐसा होना चाहिए. वो कहती है वैसा होना चाहिए. पहले हम इस पर झगड़ पड़ते थे और दो-तीन दिन बात नहीं करते थे. लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि हमेशा कोई न कोई रास्ता होता है, यार!
बिग बॉस ने संवारी जिंदगी अभिनव बताते हैं कि जब हमने बिग बॉस में जाने का फैसला किया, तो हमें नहीं पता था कि हम किस दिशा में जा रहे हैं. हमें नहीं पता था कि हमारे बीच दूरियां बढ़ जाएंगी, या कम होंगी. लेकिन इतना पता था कि हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे. अभिवन कहते हैं कि अब हम समझदार हो चुके हैं. कई बार हमारी सोच मैच नहीं होती है. लेकिन हम बैठकर चीजें उसी दिन सुलझाते हैं. कोई भी मुंह फुलाकर नहीं बैठता है.
अब रुबीना और अभिनव दो बेटियों ईधा और जीवा के पेरेंट हैं. कपल काम के साथ-साथ पेरेंट होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं. एक्टर कहते हैं कि उन्हें बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनकर अच्छा लगा.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










