
टी 20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, आसिफ की वापसी, ये दिग्गज हुए बाहर
Zee News
आसिफ अली ने अप्रैल में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था. उन्होंने 29 मैचों में 16.38 की औसत से रन बनाए हैं जबकि बाए हाथ के बल्लेबाज खुशदिल का नौ मैचों में औसत 21.6 है.
कराची: अगले महीने होने वाले टी20 आलमी कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह को जगह दी गई है, जबकि अनुभवी फखर जमां और विकेटकीपर सरफराज अहमद को बाहर कर दिया गया है. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 मैच खेलेगी. लाहौर और रावलपिंडी में सात टी20 मैच 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. इसके बाद आलमी कप के पहले मैच में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना सख्त हरीफ भारत से होगा. आलमी कप 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेला जायेगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









