
टी-20 में कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान? विराट कोहली ने दिए संकेत
AajTak
विराट कोहली सोमवार को टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं. विराट ने अपने इस सफर पर खुलकर बात की, साथ ही ये संकेत भी दिया कि कौन अगला कप्तान बन सकता है.
T20 WC, Virat Kohli: टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया सोमवार को अपना आखिरी मैच खेल रही है. विराट कोहली का टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान ये आखिरी मैच है, ऐसे में काफी स्पेशल मोमेंट होने जा रहा है. विराट कोहली ने कहा कि भारतीय टीम की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात रही है. खास बात ये भी है कि विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि कौन टीम इंडिया का अगला कप्तान बन सकता है. विराट कोहली ने टॉस के वक्त कहा, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई, मैंने उसे पूरा करने का काम किया और ये मेरे लिए गर्व की बात रही. अब वक्त है कि मैं आगे के लिए जगह बनाऊं. टीम इंडिया ने जैसे काम किया है, वह उसपर गर्व करते हैं. अब वक्त है कि आने वाले ग्रुप की जिम्मेदारी है कि टीम को आगे ले जाए. रोहित शर्मा भी यहां हैं, वह कुछ वक्त से सारी चीज़ों को देख रहे हैं. साथ ही टीम में कई लीडर्स हैं, ऐसे में आगे का वक्त भारतीय क्रिकेट के लिए बढ़िया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











