
टी-गार्डन से 10वीं का छात्र बना एक दिन का डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर, किया ये काम
AajTak
असम में शिवसागर के जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव 10वीं क्लास के छात्र भाग्यदीप राजगढ़ के घर गए और उसे कार्यालय लेकर आए, जहां भाग्यदीप ने बतौर जिला आयुक्त, जिला विकास समिति (डीडीसी) की दिनभर की बैठक में भाग लिया.
असम में 16 साल के भाग्यदीप को एक दिन के लिए शिवसागर का जिला आयुक्त (District Commissioner) बनाया गया है. जिला आयुक्त भाग्यदीप राजगढ़ के घर गए और उसे कार्यालय लेकर आए, जहां भाग्यदीप ने जिला विकास समिति (डीडीसी) की दिनभर की बैठक में भाग लिया. पहली बार असम के किसी दूरदराज के एक इलाके के 10वीं कक्षा के एक छात्र को एक दिन जिला आयुक्त चुना गया है. जानिए क्या है पूरा मामला.
दरअसल शिवसागर के जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव ने एक योजना के तहत 'बोकोटा नेमुगुरी ड्यूरिटिंग टी गार्डन' के भाग्यदीप को चुना. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बोकोटा बोरबम हाई स्कूल के 16 वर्षीय छात्र भाग्यदीप को 'आरोहण' कार्यक्रम के तहत चुना गया. इस पहल के तहत दूरदराज के ग्रामीण और गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानकर उनके शैक्षणिक करियर में उन्हें मदद दी जाती है.
उन्होंने आगे कहा कि हम छात्रों को आकांक्षा रखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं ताकि वे पेशेवर पाठ्यक्रम अपना सकें और डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सेवकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकें. भाग्यदीप एक प्रतिभाशाली लड़का है, जो जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उत्कृष्टता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.
शिवसागर के जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव ने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि एक दिन के लिए जिला आयुक्त की भूमिका निभाने के लिए उसका चयन न केवल उसे, बल्कि अन्य छात्रों को भी पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा देगा.' वहीं भाग्यदीप ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बनना उसका सपना है.' उन्होंने कहा, 'एक दिन के लिए जिला आयुक्त बनने के इस अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं क्योंकि मुझे विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली देखने और समझने का मौका मिला है. इस पद तक पहुंचने में मदद करने के लिए मैं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, जिला आयुक्त और अपने सभी शिक्षकों का बहुत आभारी हूं.'
(पीटीआई इनपुट के साथ)

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









