
टीवी पर खबर देखकर टूट गया एक 'सपना', RAU'S IAS कोचिंग में श्रेया की मौत से सदमे में परिवार
AajTak
दिल्ली में राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में डूबने से तीन छात्र-छात्राओं की मौत हो गई. बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में अचानक पानी भरने की वजह से ये लोग वहां से निकल नहीं पाए और उनकी मौत हो गई. मृतक छात्राओं में यूपी के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव भी शामिल है. उसके परिवार को बेटी की मौत की खबर टीवी के जरिए मिली. उसके चाचा रात को ही अस्पताल पहुंच गए लेकिन अभी तक उन्हें श्रेया का शव नहीं मिला है.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में RAU'S IAS स्टडी सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने के बाद उसमें डूबने से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई. मृतकों में यूपी के अम्बेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव भी शामिल हैं. जैसे ही उसकी मौत की खबर उसके घर पहुंची बरसावां हाशिमपुर गांव में मातम छा गया. श्रेया के रिश्तेदार उसे भावी आईएएस के रूप में देख रहे थे जो सपना अब हमेशा के लिए टूट गया.
श्रेया की मौत के बाद उसके चाचा धर्मेन्द्र यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि जब वो कल रात TV देख रहे थे तो उन्हें राजेंद्र नगर के इंस्टीट्यूट की ख़बर के बारे में जानकारी मिली.
चाचा को टीवी के जरिए मिली खबर
श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव 'रॉव कोचिंग' की खबर टीवी पर देखकर राजेंद्र नगर पहुंचे जहां हॉस्टल में और कोचिंग में पता करने के बाद उन्हें अपनी भतीजी के बारे में कुछ पता नहीं चला. उसके बाद मौके पर एक अधिकारी ने उनसे कहा कि श्रेया यादव नाम की एक छात्रा को RML अस्पताल ले जाया गया है जिसकी मौत हो गई है.
धर्मेंद्र यादव रात से ही आरएमएल अस्पताल में मौजूद हैं, फिलहाल उन्होंने अभी तक भतीजी श्रेया के शव को नहीं देखा है. उन्हें जानकारी दी गई है कि जब तक पुलिस यहां नहीं पहुंचेगी तब तक उन्हें शव नहीं मिलेगा. हालांकि धर्मेंद्र यादव ने मृतकों की एक सूची में अपनी भतीजी का नाम देखा जिसके बाद उन्हें पता लगा की उसकी मौत हो गई है.
टूट गया परिवार का सपना: चाचा

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







