
टीम इंडिया को ICC ने किया परेशान, वर्ल्ड कप के दौरान होटल में खिलाड़ियों को मिलता था ठंडा खाना
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को आईसीसी के खराब इंतजाम के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. जिस इंडियन क्रिकेट टीम ने अमेरिका में क्रिकेट को प्रसिद्धि दी, उसके साथ ही इस तरह का व्यवहार हुआ. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को प्रैक्टिस में ठंडा खाना मिल रहा था.
भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में विजय हासिल करके T20 विश्व कप में परचम लहरा दिया है. टीम की वतन वापसी भी हो चुकी है और गुरुवार को मुंबई में क्रिकेट के 'रन'बांकुरों का जोरदार स्वागत हो रहा है. समंदर के किनारे मरीन ड्राइव पर फैंस का सैलाब उमड़ आया है और उन्होंने 'इंडिया-इंडिया' के नारों से आकाश गूंजा दिया है. टीम के हर प्लेयर की, मैच जिताने में उनकी भागीदारी की सराहना हो रही है.
टीम इंडिया ने ICC की बदइंतजाम झेली कैप्टन रोहित शर्मा के सिर जीत का सेहरा बंधा है तो विराट कोहली की पारी की भी चर्चा है. बुमराह की गेंदबाजी, हार्दिक पांड्या का आखिरी ओवर में विकेट लेना और सूर्य कुमार यादव का वो विनिंग कैच लेना, जिसने गेम बदल कर रख दिया, फैंस को ये सारी बातें मुंह जबानी रटी हुई हैं. सफलता की ये कहानी अभी जितनी सुनहरी दिख रही है, असल में इसके पीछे जो जज्बा और संघर्ष लगा है, उसकी सारी कहानी में कुछ स्याह पक्ष भी हैं. आप ये जानकर यकीन नहीं करेंगे, हमारी इस चैंपियन टीम को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की बदइंतजामी भी झेलनी पड़ी. यहां तक कि खाने के लिए भी ठंडा खाना दिया जाता था. ICC की ओर से मिल रहा था ठंडा खाना इंडिया टुडे ग्रुप के स्पोर्ट्स एडिटर विक्रांत गुप्ता के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को आईसीसी के खराब इंतजाम के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. जिस इंडियन क्रिकेट टीम ने अमेरिका में क्रिकेट को प्रसिद्धि दी, उसके साथ ही इस तरह का व्यवहार हुआ. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को प्रैक्टिस में ठंडा खाना मिल रहा था, जिससे भारतीय प्लेयर्स खुश नहीं थे. खाने में रखा हुआ सलाद, ठंडा सैंडविच और ठंडा चिकन दिया जा रहा था.
BCCI ने किए खिलाड़ियों के लिए अपने खर्चे पर इंतजाम ये सब जब बीसीसीआई के सामने आया तो खिलाड़ियों के लिए ताजा खाने की व्यवस्था उन्होंने अपने खर्चे पर की. ये हाल तब था, जब फैंस भारतीय टीम के लिए स्टेडियम आ रहे थे. रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा टीम इंडिया ला रही थी. इसके बावजूद भारतीय टीम को अपने खाने का इंतजाम खुद के बजट से करना पड़ा था.
ठंडे खाने की बात पर ICC ने दिया था ये जवाब भारत ने जब ठंडा खाना मिलने की शिकायत ICC से की, तब उनकी तरफ से कहा गया कि हमारे यही पैरामीटर्स हैं और हम सभी को इसी के अनुसार ही फूड प्रोवाइड करा रहे हैं. ICC की तरफ से ये उत्तर मिलने के बाद BCCI ने फैसला किया कि टीम के प्लेयर्स के लिए एक शेफ रखा जाए और उन्हें जो भी खाना हो, वह बनाएंगे. BCCI इसका खर्च वहन करेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











