
टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में दुआएं... लखनऊ से हरिद्वार तक क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह!
AajTak
आईसीसी चैंपियनशिप (Champions Trophy 2025) के फाइनल मुकाबले को लेकर राजधानी लखनऊ समेत पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत की जीत के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किए जा रहे हैं, तो मस्जिदों में भी दुआएं मांगी जा रही हैं. क्रिकेट प्रेमी हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर प्रार्थना कर रहे हैं.
यूपी की राजधानी लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आईसीसी चैंपियनशिप (Champions Trophy 2025) के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं, जिसे लेकर पूरे देश में खासा रोमांच है. खासतौर पर राजधानी लखनऊ में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है.
मंदिरों में विशेष हवन और पूजा-अर्चना की जा रही है, जहां क्रिकेट प्रेमी हाथों में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर जीत की कामना कर रहे हैं. वहीं, मस्जिदों में भी टीम इंडिया की कामयाबी के लिए विशेष दुआ मांगी जा रही है.
लखनऊ के अलावा देशभर में क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर खासे उत्साहित हैं. लोग बड़ी LED स्क्रीन और टीवी सेटअप के जरिए मैच देखने की तैयारियों में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर भी फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह नजर आ रहा है.
यहां देखें Video
कानपुर में व्यापार मंडल ने भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया. व्यापारियों को कहना है कि टीम इंडिया ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है, कोई मैच हारी नहीं है. भगवान की कृपा होगी तो जीत एकदम पक्की हो जाएगी. इसलिए हमने यज्ञ किया है. हवन करके भगवान से प्रार्थना की है कि भारत को फाइनल जिता दें.
औरैया में भारत की जीत को लेकर मंत्रोच्चार के साथ किया रुद्राभिषेक

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











