
टीचर ने छात्रा के साथ की गंदी हरकत, पिता की शिकायत के बाद हुई जेल
Zee News
आरोपी जिस स्कूल में पढ़ाता था वहां के प्रिंसिपल ने बताया कि ये घटना स्कूल परिसर की नहीं है, लेकिन स्कूल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक टीचर का अपनी ही छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया . ये मामला प्रकाश में तब आया जब टीचर का छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में छात्रा खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद छात्रा के पिता ने पॉक्सो एक्ट के तहत टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. थाना सिविल लाइन में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी बेटी कक्षा 11वीं में पढ़ती है जिसके साथ कोचिंग में अध्यापक द्वारा अश्लील हरकत की गई और ज़बरन उसके मुंह पर केक लगाया। पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अध्यापक को गिरफ़्तार किया गया है: संसार सिंह, रामपुर ASP, उ.प्र.(11.09) कक्षा 11 की छात्रा के साथ छेडछाड व केक लगाने के सम्बंध में थाना सिविल लाइन, रामपुर पर पंजीकृत हुए अभियोग एवं गिरफ्तारी के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गयी वीडियो/बाईट जानकारी के अनुसार ये मामला रामपुर का है. 57 साल के टीचर पर आरोप लगा है कि उसने शिक्षक दिवस (Teachers Day) के मौके पर अमर्यादित व्यवहार करते हुए अपनी छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टीचर अपना एक कोचिंग सेंटर चलाता था जहां का ये मामला बताया जा रहा है. घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने उसे नौकरी से निकाल दिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








