
'टटीरी' गाने को लेकर रैपर बादशाह ने मांगी माफी, सपोर्ट में आए बॉक्सर विजेंद्र, बोले- बात को खत्म करो
AajTak
रैपर बादशाह ने वीडियो डालकर 'टटीरी' गाने को बेहूदा बताते हुए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे मेरे हरियाणा के लोगों को और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.
रैपर बादशाह लगातार विवादों में बने हुए हैं. इसकी वजह है उनका नया गाना 'टटीरी'. इस गाने का वीडियो कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. गाने में स्कूल की बच्चियों को देखा गया. इसी के साथ बादशाह के भद्दे लीरिक्स ने इसे ढेरों व्यूज दिलाए. गाने पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगा और फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. अब इस पूरे मामले पर रैपर बादशाह माफी मांग चुके हैं, लेकिन आग ठंडी होने का नाम नहीं ले रही.
बॉक्सर ने किया बादशाह को सपोर्ट
इस बीच भारत के जाने माने बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बादशाह का सपोर्ट किया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए सभी से आग्रह किया कि रैपर को माफ कर दिया जाए. विजेंद्र सिंह ने लिखा, 'हरियाणा वालों के दिल पर रोज कोई ना कोई सिंगर ठेस मार देता है. कभी कोई माफी मांगता है, तो किसी का गाना डिलीट करवाया जाता है. गलत गाने हो जाते हैं कलाकार से उसका मतलब बदल जाता है लेकिन आपको भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए माफ करके. यूं ही रहा तो हरियाणा कला और संस्कृति में पिछड़ जाएगा, और कोई भी मनोरंजन का कुछ भी बनाने से पहले डरेगा. तो थोड़ा-सा कलाकार ध्यान रखें और थोड़ा-सा आप भी ध्यान दें. बढ़िया काम की तारीफ भी जरूरी है और गलत काम पर रोक भी.'
उन्होंने आगे लिखा, 'बादशाह से गलती हुई उसने माफी भी मांग ली, तो बात को खत्म करके आगे बढ़ना चाहिए. और बादशाह भी अपना ही है अपने हरियाणा का नाम और पहचान आगे बढ़ा रहा है बाकी जय बाबा की भाई, अपनी-अपनी समझ है.'
बादशाह ने मांगी थी माफी
रैपर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डालकर 'टटीरी' गाने को बेहूदा बताते हुए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












