
'झूठे इकट्ठे हों, तो सच्चा टूट जाता है' Taarak Mehta छोड़ने की खबरों के बीच Shailesh Lodha का पोस्ट, किस पर कसा तंज?
AajTak
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के फैंस इन दिनों काफी निराश हैं. जबसे शैलेष लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर सामने आई है, लोग उदास हो गए हैं. शो छोड़ने की अटकलों के बीच शैलेष लोढ़ा ने एक पोस्ट लिखा है. उनकी इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. जानें एक्टर ने क्या कहा.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस तो तब झटका लगा जब एकदम ही शैलेष लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर सर्कुलेट हुई. कहा गया कि शैलेष लोढ़ा पिछले 1 महाने से शूट नहीं कर रहे हैं. उन्होंने शो छोड़ने का मन बना लिया है. इन सभी खबरों के बीच शैलेष लोढ़ा ने इंस्टा पर एक cryptic पोस्ट लिखा है.
शैलेष लोढ़ा का पोस्ट शैलेष लोढ़ा ने अपनी साइड प्रोफाइल की फोटो शेयर की है. तस्वीर में शैलेष लोढ़ा निराश से नजर आ रहे हैं. अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में शैलेष लोढ़ा ने लिखा- हबीब सोज़ साहब का एक शेर कमाल का है. यहां मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है. कई झूठे इकट्ठे हों, तो सच्चा टूट जाता है. शैलेष लोढ़ा की इस पोस्ट पर लोगों के तुरंत कमेंट्स आने लगे. फैंस एक्टर से शो ना छोड़ने की अपील कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि वो उनके कैरेक्टर को तारक मेहता में काफी पसंद करते हैं.
राखी सावंत से 6 साल छोटे हैं बॉयफ्रेंड Adil Khan Durrani, रिश्ते के खिलाफ परिवार, बोलीं- उनके घर पर बवाल हो गया...
फैंस ने की शो ना छोड़ने की अपील यूजर्स ने ये भी लिखा कि शैलेष लोढ़ा शो छोड़ने की खबरों पर रिएक्ट करें. एक शख्स लिखता है- प्रिय लोढ़ा जी को मेरा नमस्कार, अभी खबर मिली कि आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रहें ? क्यों सर... आप जैसा मंझा हुआ कलाकार मैंने अपने जीवन काल में नहीं देखा. आप इस विषय पर पुनः विचार करें.
कई लोगों ने तो रोने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं. सबकी एक्टर से यही अपील है कि वो शो में बने रहें. शैलेष लोढ़ा और मेकर्स का अभी तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि शैलेष लोढ़ा ने शो नहीं छोड़ा है. वो शो की शूटिंग कर रहे हैं. तमाम सस्पेंस और कयासों के बीच शैलेष लोढ़ा की तरफ से खबर की सच्चाई जानने का फैंस इंतजार कर रहे हैं.
Poonam Pandey की 'चीप पब्लिसिटी' पर भड़के यूजर्स, सड़क पर फल खरीदते हुए दिए 'Vulgar' पोज

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










