
झुलसाती-तपाती गर्मी से दिल्ली-NCR वालों को कल से मिल सकती है राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के नए स्पेल से बदलेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 18 जून को कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में आज भी हीटवेव का 'रेड' अलर्ट जारी रहेगा. हालांकि, 19 जून के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और राहत लेकर आएगा.
दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग ने 19 जून से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है, जो आज यानी मंगलवार को भी लागू रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से कब मिलेगी राहत मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है. वहीं दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है. IMD के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से थोड़ी राहत मिलेगी.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून, बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और राहत लेकर आएगा. वहीं बुधवार और गुरुवार को शहर में 'येलो' अलर्ट पर रहने की उम्मीद है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को इसे 'ग्रीन' अलर्ट पर रखा जाएगा. दिल्ली में गर्मी ने किया बेहाल दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज की गई, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 6.4 डिग्री अधिक है. दिल्ली में 17 जून, सोमवार की सुबह भी गर्म रही, न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है, जबकि लोधी रोड, रिज और आयानगर वेधशालाओं ने क्रमशः 45.6 डिग्री, 46.3 डिग्री और 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है.
लू की सीमा तब पूरी होती है जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस विचलन होता है. भीषण लू की घोषणा तब की जाती है जब सामान्य से विचलन 6.4 डिग्री से अधिक हो जाता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (निगरानी रखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











