
झील में फिर दिखा 'राक्षस'? पैराणिक जीव 'लॉच नेस मॉन्सटर' को लेकर एक और दावा
AajTak
स्कॉटलैंड में लॉच नेस झील के किनारे उर्कहार्ट कास्टल के करीब जाते हुए एक शख्स ने लॉच नेस मॉन्सटर को देखने का दावा किया है. ये शख्स पूरी तरह से आश्वस्त है कि उसने सचमुच मॉन्सटर को देखा था. हालांकि वह उसकी तस्वीर नहीं ले सका है.
दुनिया के सबसे चर्चित मिथिकल क्रिएचर (पैराणिक राक्षस) में से एक लोच नेस मॉन्स्टर को देखने का दावा आज तक कुछ ही लोगों ने किया है. किसी जलपरी की तरह ही इस जीव के सचमुच होने के दावे ही किए जाते रहे हैं. इसी कड़ी में हाल में स्कॉटलैंड की यात्रा पर पहुंचे, एक बार फिर एक टूरिस्ट ने इसे देखने का दावा किया है. जेरोड स्ट्रॉन्ग नाम का ये शख्स पूरी तरह से आश्वस्त है कि उसने सचमुच मॉन्सटर को देखा था. 21 अक्टूबर, 2023 को परिवार के साथ यात्रा के दौरान, उसने उसे देखा. उसने कहा मैं हमशा सोचता था कि वह हरे रंग का होगा. लेकिन उसका रंग अलग था.
'पानी में बैठा गहरे भूरे रंग का विशाल जीव'
जारोड झील के किनारे उर्कहार्ट कास्टल के करीब थे जब पानी के बीच एक चीज पर उनकी नज़र पड़ी. ये पानी में बैठा गहरे भूरे रंग का एक विशाल जीव था. जारोड ने कहा- 'मैं दोपहर करीब 1 बजे अपने परिवार के साथ कास्टल के पास था जब मैंने पानी में कुछ हलचल देखी. फिर पानी थोड़ा और बढ़ने लगा और एक लंबी आकृति पानी से बाहर निकली. वह बहुत विशाल था लेकिन तेजी से अंदर चला गया, मैंने एक लंबा शरीर देखा था. मुझे नहीं पता कि यह पानी के अंदर और कितना लंबा होगा, लेकिन यह वास्तव में डरावना था.
'चार या पांच सेकंड तक दिखाई पड़ा और...'
वह महज चार या पांच सेकंड तक दिखाई पड़ा जिससे जारोड को तस्वीर लेने का समय नहीं मिला और उसके पास केवल यादें ही रह गईं. इस जीव का दिखना पिछले साल हुई ऐसी दस घटनाओं में से एक है. इससे तीन हफ्ते पहले, कुम्ब्रिया के रिचर्ड स्टोरी फोर्ट ऑगस्टस से इनवर्गारी तक पैदल यात्रा पर थे, तब उन्होंने इसे देखने का दावा किया था. उस समय तेजी से सोचते हुए, उसने अपना कैमरा निकाला और दो तस्वीरें खींचीं.
'डबल-डेकर बस के बराबर'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










