
झारखंड HC ने खारिज किया 6th JPSC का रिजल्ट, 326 कैंडिडेट्स की चली गई नौकरी
AajTak
6th JPSC result: मुख्य न्यायधीश जस्टिस रवि रंजन और एन एन प्रसाद के खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया है. JPSC द्वारा ली गई छठी जेपीएससी परीक्षा के रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पहले ही अपना फैसला सुनाया था.
झारखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच ने छठे जेपीएससी के रिजल्ट को 23 फरवरी, 2022 को खारिज कर दिया है. इससे 326 सफल अभ्यर्थियों को झटका लगा है. इस एग्जाम के तहत सफल अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न जिलों में अपनी सेवा दे रहे थे और फैसला आने के बाद इनकी नौकरी चली गई. 6वीं JPSC के परिणाम को लेकर शुरू से आरोप लग रहे थे कि रिजल्ट में क्वालीफाइंग पेपर्स के अंक भी मुख्य परीक्षा के साथ जोड़ दिया गए थे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










