
झारखंड: महिला कांग्रेस विधायकों के बगावती तेवर के बाद नरम पड़ी सरकार, पुलिस को दिया ये आदेश
AajTak
झारखंड में कांग्रेस पार्टी की विधायक ममता देवी के अवैध कोयला तस्करी के मामले में कार्रवाई के निर्देश के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सवाल उठाया है.
झारखंड में कांग्रेस पार्टी की विधायक ममता देवी के अवैध कोयला तस्करी के मामले में कार्रवाई के निर्देश के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सवाल उठाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया है कि क्या पुलिस को यह निर्देश है कि वह विधायकों की न सुने. उन्होंने शनिवार को ही ट्वीट करके अपनी नाराजगी सरकार के खिलाफ जताई थी.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











