
झारखंड: मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान पर BJP का विरोध, इस्तीफे की मांग तेज
AajTak
झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान पर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है. उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को परेशान किया गया तो मारकाट मचेगी और शरीयत को संविधान से ऊपर बताया था. इसके विरोध में BJP ने रांची में राज्यपाल भवन तक मार्च किया और मंत्री को तुरंत पद से बर्खास्त करने की मांग की.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











