
झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, नक्सली संगठन के सदस्य कोल्हा यादव की गिरफ्तारी
Zee News
Giridih Samachar: पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य कोल्हा यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.
Giridih: गिरिडीह में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी (Communist Party of India) के सदस्य कोल्हा यादव (Kolha Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. उस पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के बेटे समेत 20 लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप है. गौरतलब है कि कोल्हा यादव भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 167/07 के तहत चिलखारी नरसंहार का आरोपी है. वहीं, पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कोल्हा यादव को पकड़ने में सफलता हासिल की है. साथ हीं, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने उसकी तलाश में छापेमारी करते हुए चरकापत्थर से नक्सली कोल्हा यादव को गिरफ्तार किया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









