
झारखंड पहुंची बिहार पुलिस की टीम, दिनदहाड़े फल विक्रेता को मारी गोली और फिर... जानें पूरा मामला
AajTak
बिहार के पटना स्थित गर्दनीबाग थाना की पुलिस टीम एक फरार प्रेमी जोड़े की तलाश में बोकारो आई थी. जांच में यह बात सामने आई कि वह जोड़ा बोकारो में कहीं छिपकर रह रहा था और स्थानीय फल विक्रेता विवेक कुमार शाह के संपर्क में था. बिहार पुलिस ने विवेक के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसे ढूंढ निकाला.
झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिनदहाड़े एक फल विक्रेता को गोली मार दी गई. घटना सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट की है. चौंकाने वाली बात यह रही कि गोली चलाने वाले कोई और नहीं, बल्कि बिहार की पुलिस टीम थी, जो दो गाड़ियों में सवार होकर बोकारो पहुंची थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना स्थित गर्दनीबाग थाना की पुलिस टीम एक फरार प्रेमी जोड़े की तलाश में बोकारो आई थी. जांच में यह बात सामने आई कि वह जोड़ा बोकारो में कहीं छिपकर रह रहा था और स्थानीय फल विक्रेता विवेक कुमार शाह के संपर्क में था. बिहार पुलिस ने विवेक के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसे ढूंढ निकाला.
सोमवार को जब विवेक अपने गोदाम से ठेला निकाल रहा था, तभी चार से पांच की संख्या में बिहार पुलिस के जवान एक गाड़ी से मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ करने लगे. बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद बिहार पुलिस के जवानों ने गोली चला दी. गोली विवेक के कंधे को छूती हुई पीठ से निकल गई. इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की बात सामने आ रही है.
घटना के बाद घायल विवेक को वही पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी में बैठाकर कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, इलाज के लिए भर्ती कराया और फिर मौके से फरार हो गए. बोकारो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की और बिहार से आई पूरी टीम को कोडरमा में हिरासत में ले लिया. पूछताछ में यह पुष्टि हुई है कि सभी आरोपी बिहार के गर्दनीबाग थाना के पुलिसकर्मी हैं.
बोकारो के डीएसपी आलोक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है. घायल विवेक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. इस घटना से इलाके में भारी दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







