
झारखंड: दुमका में दो अलग-अलग घटनाओं में दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल
AajTak
झारखंड के दुमका जिले में भारी बारिश के चलते दो अलग-अलग गांवों में कच्चे मकान की दीवारें गिर गईं. हादसों में एक 10 साल का बच्चा और 92 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी घायल हो गई. घटनाएं हंसडीहा और सरैयाहाट थाना क्षेत्र की हैं. थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने पुष्टि की कि 'घटना के वक्त बुजुर्ग अकेले थे और दीवार गिरने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई
झारखंड के दुमका ज़िले में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते दो अलग-अलग स्थानों पर मकानों की दीवारें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी घायल हो गई. ये दर्दनाक घटनाएं हंसडीहा और सरैयाहाट थाना क्षेत्रों में हुईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पहली घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के बामनखेता गांव में हुई, जहां एक कच्चा मकान भारी बारिश की वजह से ढह गया. घर के अंदर 10 साल के अमन कुमार और उसकी 14 साल की बहन मासूम कुमारी मौजूद थे.
उस समय उनके घर में नाश्ता तैयार हो रहा था, जब अचानक मिट्टी और ईंट से बनी दीवार गिर गई. दीवार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला. अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, 'घर की दीवार अचानक गिर गई और बच्चे उसके नीचे दब गए. स्थानीय लोगों ने मलबा हटाया, लेकिन अमन को बचाया नहीं जा सका.'
दूसरी घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडिह गांव में सामने आई, जहां एक 92 साल के बुजुर्ग तिली मरिक की मौत हो गई. बारिश के चलते उनके घर की दीवार गिर गई और वो उसकी चपेट में आ गए. पुलिस के अनुसार, घटना के समय वह घर में आराम कर रहे थे.
सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने पुष्टि की कि 'घटना के वक्त बुजुर्ग अकेले थे और दीवार गिरने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.' दोनों घटनाओं में पुलिस ने संबंधित मामलों में जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











