
झारखंड: दरवाजे के नीचे से घर के बाहर बह रहा था खून, अंदर मिलीं 4 लाशें
AajTak
ये मामला धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी रोड इलाके का है. जहां एक कमरे से लोगों ने खून रिसता देखा. भारी मात्रा में खून कमरे के दरवाजे के नीचे से घर के बाहर बह रहा था जिसे देख लोग भौचक्का रह गए. तत्काल लोगों ने घर के खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो लोग सन्न रह गए.
झारखंड के धनबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक कमरे में चार लोगों की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई मिली. मौके से पुलिस ने 10-10 इंच के दो खंजर भी बरामद किए हैं, जिसमें से एक खून से सना हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है. दरअसल, ये मामला धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी रोड इलाके का है. जहां एक कमरे से लोगों ने खून रिसता देखा. भारी मात्रा में खून कमरे के दरवाजे के नीचे से घर के बाहर बह रहा था जिसे देख लोग भौचक्का रह गए. तत्काल लोगों ने घर की खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो लोग सन्न रह गए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











