
झारखंड के धनबाद में निर्माणाधीन पुल गिरा, 4 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
AajTak
झारखंड की कोल नगरी धनबाद में मंगलवार की रात एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है. निर्माणाधीन पुल के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
झारखंड की कोल नगरी धनबाद के लिए मंगलवार की रात अमंगलकारी खबर लेकर आई. कोल नगरी धनबाद में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया. धनबाद में एक निर्माणाधीन पुल गिर जाने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है. निर्माणाधीन पुल के मलबे में दबकर कई लोग घायल भी हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक धनबाद के प्रधानखांटा और राखितपुर के बीच एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माणाधीन पुल के करीब से लोग आते-जाते भी रहते हैं. मंगलवार की रात भी सबकुछ सामान्य था. लोग आ रहे थे, जा रहे थे. इसी बीच मंगलवार की रात अचानक हादसा हो गया. निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा जमीन पर आ गिरा.
मौके पर हर तरफ मलबे का गुबार था. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े. लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को भी दी. सूचना पाकर पुलिस टीम और बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया. पुल के मलबे में दबे लोगों को निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने चार को मृत घोषित कर दिया.
घायलों के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. निर्माणाधीन पुल के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंचे बचाव दल के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. इस हादसे के कारणों के संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









