
झारखंड के जंगल से मिला 3000 शॉक ट्यूब डेटोनेटर, इसी से गिराया था नोएडा का सुपरटेक टावर
AajTak
झारखंड के चाईबासा में कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इसी के तहत जंगल से 3000 शॉक ट्यूब डेटोनेटर बरामद किये गए. इस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल बड़ी बिल्डिंग को गिराने में होता है. नोएडा के सुपरटेक टावर को इसी तकनीक से गिराया गया था.
झारखंड के चाईबासा के जंगलों में नक्सलियों के कब्जे से शॉक ट्यूब डेटोनेटर का जखीरा बरामद किया है.सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से बैकफुट में आये नक्सली अब किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. CRPF ने गुरुवार को एक ऐसे ही खतरे को टालते हुए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया.
बताया जाता है कि जंगल से मिले डेटोनेटर की संख्या 3000 से ज्यादा है. शॉक ट्यूब डेटोनेटर का इस्तेमाल बहुमंजिला बिल्डिंगों को उड़ाने के लिए किया जाता है. सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के कब्जे से जो शॉक ट्यूब डेटोनेटर बरामद हुए हैं. उन पर तालेगांव जिला 'वर्धा' महाराष्ट्र का पता लिखा है. एक सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF ने चाईबासा के कोल्हान जंगलों से 'शॉक ट्यूब डेटोनेटर' बरामद किए हैं.
सुपरटेक टावर को गिराने में इस्तेमाल हुआ था शॉक ट्यूब डेटोनेटर अगस्त 2022 में नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टवर को गिराने के लिए 'शॉक ट्यूब डेटोनेटर' तकनीक का ही इस्तेमाल किया गया था. अब ये नक्सलियों के कब्जे से मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि आखिर नक्सली कहां से इतना डेटोनेटर कैसे प्राप्त कर ले रहे हैं.
बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने नष्ट किए 3 आईईडी वहीं बुधवार को भी नक्सली संगठनखिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को कोल्हान जंगल के टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जिम्की इकीर के आस-पास जंगली के पहाड़ी क्षेत्र से 3 आईईडी विस्फोटक मिले थे. यह आईईडी सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के मकसद से लगाए गए थे. बरामद आईईडी को उसी जगह बम निरोधक दस्ता ने नष्ट कर दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











