
झारखंड के कारोबारी ने ₹90 करोड़ में खरीदा प्राइवेट जेट, सिंगापुर के लिए भरी पहली उड़ान
AajTak
Businessman buys jet worth ₹90 crores: देश के अमीर कारोबारियों में 299वां स्थान रखने वाले गिरिडीह के मशहूर उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये की लागत से एक प्राइवेट जेट खरीदा है. 10 सीटों वाले इस विमान ने गिरिडीह हवाई अड्डा यानी बोरो एयरोड्रम पर अपनी पहली लैंडिंग की.
देश के अमीर कारोबारियों में से एक झारखंड के सुरेश जालान ने पूरे परिवार के लिए एक प्राइवेट जेट खरीद लिया है. झारखंड के सबसे बड़े कार्बन रिर्सोस कंपनी के मालिक जालान ने 10 सीटों वाले विमान का 90 करोड़ रुपए में सौदा किया है.
दरअसल, देश के अमीर कारोबारियों में 299वां स्थान रखने वाले गिरिडीह के मशहूर उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये की लागत से एक प्राइवेट जेट खरीदा है. 10 सीटों वाले इस विमान ने स्विट्ज़रलैंड से उड़कर गिरिडीह हवाई अड्डा यानी बोरो एयरोड्रम पर अपनी पहली लैंडिंग की.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस विमान का पूजन किया गया. विमान ने सिंगापुर के लिए अपनी पहली उड़ान भरी. यह कदम क्षेत्र में सुरेश जालान की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक कनेक्टिविटी की ओर संकेत करता है.
बता दें कि कारोबारी सुरेश जालान की कंपनी कार्बन रिसोर्सेज कार्बनयुक्त कच्चा माल बनाती है. इनका कारोबार भारत के 5 राज्यों में फैला हुआ है. दावा है कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट की सबसे बड़ी और एकमात्र उत्पादक है, जिनकी क्षमता दो स्थानों पर 120,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. इसके अलावा, कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, कार्ब्युराइज़र और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






