
झारखंड: अंधविश्वास के चलते दंपति की हत्या, 10 दिन बाद खुला राज, जंगल से मिले शव
AajTak
झारखंड से अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ताजा घटना पश्चिम सिंहभूम जिले की है, जहां अंधविश्वास के चलते एक दंपति की हत्या कर दी गई. फिर उनके शवों को जला दिया गया.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक बार फिर से डायन बताकर हत्या का मामला सामने आया है. मामला टोंटो थाना क्षेत्र का है जहां एक दंपति को लोगों ने अंधविश्वास के चलते मार डाला. फिर सुबूत छिपाने के चक्कर में पहले तो दोनों के शवों को जलाया. जब शव पूरी तरह नहीं जल पाए तो उन्हें जंगल में जाकर किसी जगह दफन कर दिया और सभी लोग मौके से फरार हो गए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











