
'झाड़ू' के साथ होता 'हाथ' तो कुछ और होती बात? दिल्ली की वो सीटें... जहां AAP को बीजेपी ने नहीं, Congress ने हराया!
AajTak
दिल्ली के नतीजे आने के बाद बड़ा सवाल जरूर उठ खड़ा हुआ है. वो है कि क्या आम आदमी पार्टी (AAP) को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहिए था? और अगर 'हाथ' का साथ साथ तो दिल्ली में झाड़ू कितनी चलती? दिल्ली की 14 ऐसी सीटें हैं, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की हार सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के चलते हुई.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इस बार की चुनावी जंग ने राष्ट्रीय राजधानी की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. आम आदमी पार्टी (AAP), जो लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रही थी, उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया. दूसरी ओर, कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर सिमट गई, जिससे यह साफ हो गया कि दिल्ली में उसका पुनरुद्धार अब भी दूर की कौड़ी है. अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में गिरावट, कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने से वोटों का बंटवारा और बीजेपी की आक्रामक चुनावी रणनीति ने AAP की हार की पटकथा लिख दी.
दिल्ली के नतीजे आने के बाद एक बड़ा सवाल जरूर उठ खड़ा हुआ है. वो है कि क्या आम आदमी पार्टी (AAP) को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहिए था? और अगर हाथ का साथ मिलता तो दिल्ली में झाड़ू कितनी चलती और क्या दोनों के साथ चुनाव लड़ने से मौजूदा चुनावी समीकरण बदल सकते थे? दरअसल, लोकसभा में बीजेपी को हराने के लिए तमाम विपक्षी दलों ने महागठबंधन INDIA का गठन किया. इसमें कांग्रेस और AAP भी शामिल रहे. लेकिन विधानसभा चुनाव आते-आते दोनों ही दल अलग-अलग मैदान में उतर गए. पहले हरियाणा तो अब दिल्ली में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, जिसका सीधा फायदा भाजपा को हुआ. नतीजन दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार बन गई. हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोट काटे तो अब दिल्ली में इसका उलट देखने को मिला है.
कांग्रेस के चलते केजरीवाल, सिसोदिया जैसे AAP के बड़े चेहरों की हार
इस चुनाव में भाजपा को जबरदस्त फायदा हुआ, जबकि AAP को कई सीटों पर कुछ हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस का प्रदर्शन भले ही कमजोर ही रहा, लेकिन कई सीटों पर उसके वोट AAP के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते थे. खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से महज 4,089 वोटों के अंतर से हार गए. इसी तरह मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे AAP के बड़े नेता बहुत कम अंतर से सीट हार गए. और इन सीटों पर इस अंतर से अधिक वोट कांग्रेस उम्मीदवारों के पाले में गए. यानी साफ है कि कांग्रेस से गठबंधन न होना AAP के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ है.
14 सीट पर कांग्रेस के वोट काटने से हारे AAP उम्मीदवार
AAP ने 70 में से 22 सीटें जीतीं, लेकिन इनमें से कई पर उसका वोट शेयर घटा. कांग्रेस ने कोई सीट नहीं जीती, लेकिन कई सीटों पर 5-15% तक वोट हासिल किए. भाजपा ने कई ऐसी सीटें जीतीं, जहां AAP और कांग्रेस के वोट बंटने से उसे फायदा हुआ. अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो भाजपा के सामने कड़ी चुनौती हो सकती थी. कारण, दिल्ली की 14 ऐसी सीटें हैं, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की हार सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के चलते हुई. यानी इन सीटों पर बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाया है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







