
झांसा, कत्ल और लाश के 50 टुकड़े... दिलदार के प्यार में रुबिका का दर्दनाक अंजाम
AajTak
झूठे प्यार का दिलासा देकर दिलदार ने रुबिका को प्रेम जाल में फंसया था और लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. दिलदार पेसे से कबाड़ी का काम करता है, लेकिन हमेशा फैशनेबल ड्रेस और अपडेट रहता था. रुबिका की बहन के अनुसार, दिलदार के प्रेम जाल में फंसने के बाद परिजनों के विरोध के बावजूद वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी.
दिल्ली की श्रद्धा जैसी हत्याकांड की शिकार बनी साहिबगंज जिले के रूबिका पहाड़िया, झारखंड के बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी. आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की रुबिका छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी. 22 वर्षीय रुबिका की प्रारंभिक शिक्षा आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय बंदर कोला बोरियों में हुआ था.
रुबिका नौवीं क्लास तक पढ़कर पढ़ाई छोड़ दी थी. आधुनिक विचार की रूबिका पहाड़िया की मुलाकात अवने पति की मौत के बाद बोरियों बेलटोला के रहने वाले लगभग 25 वर्षीय दिलदार अंसारी से बोरियो बाजार में आने जाने के सिलसिले में 2 साल पहले हुई थी. पहले पति की मौत के बाद भावनात्मक रूप से टूट चुकी रुबिका को दिलदार ने दिलासा दिया.
झूठे प्यार का दिलासा देकर दिलदार ने उसे प्रेम जाल में फंसया था और लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. दिलदार पेसे से कबाड़ी का काम करता है, लेकिन हमेशा फैशनेबल ड्रेस और अपडेट रहता था. रुबिका की बहन के अनुसार, दिलदार के प्रेम जाल में फंसने के बाद परिजनों के विरोध के बावजूद वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी.
रुबिका ने शादी का दबाव बनाया तो मामला थाने तक भी गया. थाने के हस्तक्षेप के बाद दीमापुर भी दोनों की शादी हुई थी. रुबिका के पिता साधारण किसान हैं, जो खेती किसानी का काम अपने गांव गोंडा पहाड़ में करते हैं. परिजनों के विरोध के बावजूद रुबिका जिस दिलदार के साथ रहने के लिए राजी हुई, उसने ही उसके 50 टुकड़े कर दिए.
दिलदार ने रूबिका की हत्या करने के बाद शव को 50 से ज्यादा टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया. अब तक लाश के 12 टुकड़े ही बरामद हुए हैं. दो दिन पहले ही दिलदार ने बोरियो थाने में अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि घटना में पति समेत कई लोगों का हाथ है.
कैसे हुआ खुलासा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









