
झगड़ा, लालच और खूनी साजिश... पति को फंसाने के लिए पत्नी ने हाथ में मरवाई गोली
AajTak
ग्वालियर जिले में घाटी गांव थाना क्षेत्र के धुंआ रोड पर रहने वाली महिला सलोनी जाटव का पिछले चार साल से पति विष्णु जाटव से विवाद चल रहा है. वो पति से अलग रह रही है और उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला भी दर्ज करवा चुकी है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीते दिनों एक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बहन पर जानलेवा हमला हुआ है. आनन-फानन टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान महिला ने अपने पति और नंदोई पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी सन्न रह गई.
दरअसल, घाटी गांव थाना क्षेत्र के धुंआ रोड पर रहने वाली महिला सलोनी जाटव का पिछले चार साल से पति विष्णु जाटव से विवाद चल रहा है. वो पति से अलग रह रही है और उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला भी दर्ज करवा चुकी है.
13 जुलाई की रात की घटना
महिला का आरोप है कि 13 जुलाई की रात पति और नंदोई रवि जाटव उसके घर आए और गोली मार कर भाग गए. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और नंदोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और तलाश शुरू की. घटनास्थल से टीम को कारतूस का एक खोखा और चप्पलें मिली थीं.
इसके बाद जब एसडीओपी घाटी गांव संतोष पटेल ने महिला के बयान की तस्दीक के लिए आरोपियों की मोबाइल लोकेशन खंगाली तो लोकेशन मुरैना में मिली. यहीं से महिला पुलिस के शक के घेरे में आ गई. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि महिला द्वारा पूर्व में भी पति के खिलाफ 2 मामले दर्ज करवाए गए थे.
'50 लाख रुपये ऐंठना चाहती थी'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











