
ज्यादातर पुरुष कर रहे हैं ये गलती, चलना-फिरना भी हो जाएगा मुश्किल
AajTak
अगर आप भी अपना पर्स रखने के लिए अपनी पैंट की पीछे वाली पॉकेट यानी जेब का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी यह आदत आपके लिए खतरनाक हो सकती है. कई घंटों तक पर्स को पैंट के पीछे की पॉकेट में रखने से फैट वॉलेट सिंड्रोम हो सकता है जिससे आपका चलना-फिरना भी मुश्किल हो सकता है. फैट वॉलेट सिंड्रोम को मेडिकल टर्म में पिरिफोर्मिस सिंड्रोम भी कहा जाता है.
पर्स रखने के लिए पैंट या जीन्स की पीछे वाली पॉकेट का इस्तेमाल करना पुरुषों के बीच बेहद सामान्य बात है. पैसों और कई तरह के कार्ड्स से भरा पर्स पिछली पॉकेट में रखना अधिकांश पुरुषों की आदत में शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटी सी आदत आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है और इससे आपका चलना-फिरना, उठना-बैठना तक दूभर हो सकता है.
हाल ही में हैदराबाद के 30 साल के एक व्यक्ति को एक बीमारी हुई. शुरुआत में उसने कोई छोटी-मोटी नस की परेशानी समझकर इसे अनदेखा कर दिया. लेकिन परेशानी और दर्द बढ़ता गया. उसे करीब तीन महीने तक दाहिने नितंब से लेकर पैर और पंजों तक तेज दर्द होता रहा.
कई तरह की दवाएं और ट्रीटमेंट लेने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली. बाद में जांच करने पर डॉक्टर को पता चला कि उसे 'फैट वॉलेट सिंड्रोम' था.
क्या है ये 'फैट वॉलेट सिंड्रोम'
फैट वॉलेट सिंड्रोम से पीड़ित उस व्यक्ति को खड़े होने या चलने की तुलना में बैठने या लेटने पर ज्यादा तेज दर्द होता था. उस व्यक्ति की एमआरआई समेत कई तरह की जांच की गई जिसमें उसे रीढ़ की हड्डी या पीठ के निचले हिस्से में नसों पर दबाव या संकुचन होने जैसी कोई शिकायत नहीं थी.
इसके बाद उसका नर्व कंडक्शन (एक तरह की जांच जिसकी मदद से नसों में होने वाले नुकसान का पता लगाया जाता है.) किया गया. इस जांच में डॉक्टरों ने पाया कि उस व्यक्ति की दाहिनी साइटिक नर्व को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा था. लेकिन यह फिर भी पता नहीं चल सका कि साइटिक नर्व में हुए नुकसान का कारण क्या था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










